भाजपा ने जारी की 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पुरी से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की । इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी शमिल हैं। दूसरी और तीसरी सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, शिंदे, राज बब्बर और प्रिया दत्त को टिकट

इसके अलावा सूची में असम और मेघालय की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि बीजेपी ने इसके पहले गुरुवार देर शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 20 राज्यों से कुल 184 नामों की घोषणा की गई थी। इस सूची में पार्टी के बड़े नामों पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, स्मृति ईऱानी, राजनाथ सिंह जैसे नामों का ऐलान किया गया था।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: BJP की पहली सूची में राजस्थान के 14 मौजूदा सांसदों का नाम

 

प्रमुख खबरें

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ