भाजपा ने उदित राज को सोशल मीडिया समूहों से किया बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज सांसद उदित राज के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी ने अपनी टीम को बुधवार को निर्देश दिया कि उदित राज को पार्टी के सोशल मीडिया समूहों से हटा दिया जाए। उदित राज की जगह भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से पंजाबी गायक हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज उदित राज बुधवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए।

दिल्ली भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी ने अपनी टीम को संदेश भेजा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, इसलिए कृपया उन्हें और उनके सहयोगियों के मोबाइल नंबरों को अपने समूहों एवं प्रसारण सूची से हटाएं, ताकि हमारी सूचनाएं उनसे साझा न हो सकें।’’ उदित राज ने बुधवार को ट्वीट किया कि यदि भाजपा ने उन्हें पहले बता दिया होता कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा, तो उन्हें ‘‘दु:ख’’ नहीं होता।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला