भाजपा असल बंगाली संस्कृति और ममता अराजकता का प्रतिनिधित्व करती हैं: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा को पश्चिम बंगाल की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अराजकता में भरोसा करने वाली नेता करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य के लोगों ने भाजपा को मत देने का फैसला किया है और उनकी पार्टी ‘‘तृणमूल कांग्रेस की जबरन वसूली की राजनीति को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार’’ है। नड्डा ने पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में एक रोडशो किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी से प्रेरित है और सच्ची बंगाली संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि बनर्जी और उनका खेमा केवल अराजकता में भरोसा करते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि भारतीय जन संघ से ही भाजपा का गठन हुआ था। नड्डा ने इस दौरान कई बार अपनी उंगलियों से जीत का निशान बनाया और अपने समर्थकों पर फूल बरसाए। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरा, पूर्वजों की कमाई बेचने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तृणमूल की जबरन वसूली की राजनीति का अंत करेंगे, बुआ-भतीजा (बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी) की साठगांठ तोड़ेंगे, सिंडिकेट राज समाप्त करेंगे और बंगाली संस्कृति की रक्षा करेंगे। भाजपा राज्य में असल परिवर्तन लाकर ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण करेगी।

प्रमुख खबरें

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना