Election Commission पर गुमराह करने के राहुल के आरोप पर भाजपा का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘खानदानी चोर’ वाला तंज कसते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव की मतगणना जारी रहने के दौरान चुनाव प्रक्रिया को बदनाम करके वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बहाना ब्रिगेड की वापसी! गिनती खत्म होने से पहले हार स्वीकार रहे हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल वही कर रहे हैं जिसमें वह सबसे अच्छे हैं -- बदनाम करना, तोड़-मरोड़कर पेश करना और गलत जानकारी देना। ‘खानदानी चोर’ अब ठाकरे परिवार के दावों को दोहरा रहे हैं।’’

पूनावाला ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव पर राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का क्या नतीजा निकला। भाजपा के एक और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘‘हर मौसम में परिवारवादी जांच से बचने के लिए कोई न कोई आरोप लगाते हैं, जो कानून की अदालत और जनता की राय की अदालत में बेकार साबित होते हैं।’’

भंडारी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पाकिस्तान से समर्थन पाने वाली देश विरोधी पार्टी, बीएमसी चुनावों में हार सुनिश्चित देखते हुए बलि का बकरा ढूंढ रही है।’’ भाजपा ने कई मौकों पर गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को ‘बेबुनियाद’ और ‘अपनी नाकामियों को छिपाने’ की कोशिश बताया है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi बोले, Olympic में भारत की भागीदारी और पदक संख्या बढ़ाने के लिए नए खेल जरूरी

Supreme Court का केंद्र को 2 हफ़्ते का अल्टीमेटम, Junk Food Labeling पर Health से समझौता मंजूर नहीं

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका