भाजपा का पलटवार, कांग्रेस को सनातन परंपरा से नफरत, इसलिए गीता प्रेस को पुरस्कार दिए जाने का कर रही विरोध

By अंकित सिंह | Jun 19, 2023

गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार ‘अहिंसक और अन्य गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए दिया जाता है। हालांकि, इसको लेकर राजनीतिक दंगल भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। जबकि भाजपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर पलटवार किया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सवाल इसलिए खड़े कर रही है क्योंकि वह सनातन परंपरा से नफरत करती है। 

कांग्रेस ने प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारा 

अपना हमला जारी रखते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में गोहत्या चाहती है। कांग्रेस ने कभी गीता जी की तुलना जिहाद से की थी - शिवराज पाटिल का बयान याद रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारा और राम मंदिर का विरोध किया। कांग्रेस गीता प्रेस से नफरत करती है क्योंकि वह सनातन के संदेश को कोने-कोने में फैला रही है।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस को पुरस्कार देना गोडसे को इनाम देने जैसा, गांधी शांति पुरस्कार 2021 के फैसले पर जयराम रमेश ने जताई आपत्ति

कांग्रेस ने क्या कहा था

ट्विटर पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 देना सावरकर और गोडसे को पुरस्कृत करने जैसा होगा। उन्होंने तर्क दिया कि एक लेखक अक्षय मुकुल ने 'गीता प्रेस एंड द मेकिंग ऑफ हिंदू इंडिया' नामक एक जीवनी लिखी थी। रमेश ने कहा कि किताब मुकुल के महात्मा गांधी के साथ 'तूफानी' संबंधों और उनके राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे पर उनके साथ चल रही लड़ाइयों का पता लगाता है. यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है। हालांकि, कांग्रेस में भी इसको लेकर राय बंटी हुई नजर आ रही है। यूपी कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि जयराम रमेश को ऐसे बय़ान नहीं देना चाहिए था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Dehradun दौरा: छात्रों की गूंज से सरकार की शिक्षा नीति पर करेंगे घेराबंदी

Emmy Awards 2026 Nominations Announced | The Pitt को मिले सबसे ज्यादा 25 नामांकन, Hacks 24 नोड्स के साथ दूसरे स्थान पर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Ram Mandir दान चोरी: रिश्तेदारों के Bank Accounts से घुमाया कैश, SIT जांच में खुली पूरी साज़िश

Maharashtra को एक सभ्य CM चाहिए! Sanjay Raut का Devendra Fadnavis पर तीखा हमला, पूछा- Emergency है क्या?