Rahul Gandhi पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- विदेश में करते हैं देश की बुराई, जांच के लिए क्यों नहीं दिया फोन

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

हाल में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान भारत सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया था। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी की जासूसी हुई है तो उन्होंने अपना फोन जांच के लिए क्यों नहीं दिया? भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के समय फोन को टैप किया जाता था। राहुल ने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। संबित पात्रा ने दावा किया कि इटली के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: 'ये प्यार न होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम... कितने ही कर ले सितम...' China को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तंज

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की भूमि पर जाकर कहते हैं कि हम विपक्ष के नेता हैं, हमें बोलने नहीं दिया जाता है। वह कहते हैं कि मेरे फोन में पेगासस था। लेकिन जब पेगासस मामले पर मोबाइल को जांच के लिए मांगा गया तब न तो राहुल गांधी ने अपना फोन दिया। उन्होंने दावा किया कि यूपीए-2 के अंदर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जी कह रहे थे कि सोनिया गांधी के कहने पर मेरे कमरे को बग कराया गया है और मैं जो बातें करता हूं वह सुन लेती हैं। यूपीए 2 में RTI में बताया गया था कि 9000 फोन टेप होते थे और बाद में ये संख्या बढ़कर एक लाख हो गई थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयरथा और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उन्हें फोन करके बताया था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Ambedkarwadi बनने का दिखावा क्यों? Mayawati का विपक्ष पर निशाना, बोलीं: दिल-दिमाग साफ करो

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये 3 एथनिक Kurta Sets, मिलेगा ग्रेसफुल लुक

पश्चिम बंगाल में 15000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू, सीएम ने Robotic Fire-Fighting System का किया ऐलान

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन