'ये प्यार न होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम... कितने ही कर ले सितम...' China को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तंज

Pawan Khera
ANI
अंकित सिंह । Mar 3 2023 4:58PM

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बात लाल आंख की थी लेकिन हमने कल देखा कैसे चीन के विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई। उन्होंने कहा कि जब आप कहते हैं कि 'कोई घुसा नहीं' तो ये बातचीत LAC के किस मुद्दे पर चल रही है?

गलवान में हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के संबंध में टकराव की स्थिति लगातार बनी हुई है। विपक्ष जबरदस्त तरीके से पूरे मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमलावर रहता है। इन सबके बीच भारत में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए चीन के विदेश मंत्री भी भारत दौरे पर हैं। चीन के विदेश मंत्री की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता भी हुई है। इन्हीं सब चीजों को लेकर अब कांग्रेस ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि 'ये प्यार न होगा कम, जिनपिंग तेरी कसम... कितने ही कर ले सितम...।' PM मोदी का चीन के लिए ये एकतरफा प्यार है।

इसे भी पढ़ें: हम असंभव को संभव बनाते हैं, G20 हैंडशेक के बीच, भारतीय सेना ने गलवान में खेली क्रिकेट

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बात लाल आंख की थी लेकिन हमने कल देखा कैसे चीन के विदेश मंत्री के लिए लाल कालीन बिछाई गई। उन्होंने कहा कि जब आप कहते हैं कि 'कोई घुसा नहीं' तो ये बातचीत LAC के किस मुद्दे पर चल रही है? या तो अपने तब झूठ बोला था.. या फिर आप कुछ छिपा रहे हैं। खेड़ा ने दावा किया कि हम जहां पहले पैट्रोलिंग कर सकते थे, आज नहीं कर सकते। 65 पैट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 हाथ से जा चुके हैं। डेपसांग में PP 10, 11-11A, 12, 13 पर अब हमारे जवान नहीं जा सकते। हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा में पैट्रोलिंग प्वाइंट 15 और 17A भी नियंत्रण में नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: Raisina Dialogue 2nd Day: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बताया महान शक्ति, चीन को दी रूस को हथियार न देने की नसीहत

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी जी.. हमें मालूम है आपको चीन पसंद है। आप कहते थे चीन की मदद से गुजरात में स्मार्ट सिटी बनाएंगे। गुजरात में स्मार्ट सिटी नहीं बनी, अरुणाचल में चीन की स्मार्ट सिटी बन गई। हम संसद में इस पर चर्चा के लिए कहते हैं, लेकिन इस बारे में चर्चा नहीं होती। वहीं, कर्नाटक मामले को लेकर शुप्रीया श्रीनेत नेत ने कहा कि  BJP की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध भर गई है। कर्नाटक में 'BJP विधायक' के बेटे 40 लाख की घूस लेते हुए पकड़े गए। ठेकेदार से 81 लाख की घूस मांगी गई थी और बीते 24 घंटे में 7 करोड़ 20 लाख बरामद हो चुके हैं। ये इनकी असलियत है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़