राम मंदिर जमीन मामले में राजभर की मांग, CBI और ED से कराई जाए घोटाले की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2021

लखनऊ। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मांग की कि राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदने में हुए कथित घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही यह दावा भी किया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों उन्हें फोन कर बातचीत का प्रयास किया था। राजभर ने आज रसड़ा में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंदिर आम लोगों के लिए आस्था का केंद्र है लेकिन भाजपा और आरएसएस के लिए व्यापार का जरिया है। 

वहीं, विपक्षी दलों के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को लखनऊ में कहा, इस बारे में आधिकारिक जवाब (भूमि की खरीद में कथित भ्रष्टाचार का) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी देंगे। मैं एक लाइन में कहूंगा कि विपक्ष में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें राम जन्मभूमि का कोई भी प्रकरण बिलकुल भी सुहाता नहीं है। कभी-वे कहते थे कि भगवान राम काल्पनिक हैं और रामसेतु का अस्तित्व नहीं था। राम जन्मभूमि के बारे में शुरू से उनका :विपक्ष: यही प्रलाप रहा है। शर्मा ने कहा, जब राम मंदिर निर्माण के लिए सभी बाधाओं को हटा दिया गया, तो विपक्ष ने अनर्गल प्रलाप शुरू कर दिया और, वे राम जन्मभूमि को बदनाम करने का कोई भी मौका छोड़ने से पीछे नही हटते हैं। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण में बाधा की नई साजिश? जानिए ‘जमीन घोटाले’ की हकीकत 

इससे पहले राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि दोनों नेता भ्रष्टाचार पर ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ का दावा करते हैं, लेकिन वे बताएं कि इस घोटाले को लेकर राम मंदिर निर्माण संस्था के ट्रस्टी पर कब मुकदमा दर्ज होगा तथा घोटाले में संलिप्त लोग कब गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फोन किया था, परन्तु उन्होंने नड्डा से बातचीत करने से इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह नेश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की थी। सिंह ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये की जमीन 18 करोड़ रुपये में खरीदी जो सीधे धनशोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराए। राय ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते और खुद पर लगे आरोपों का अध्ययन करेंगे। मीडिया को जारी एक संक्षिप्त बयान में राय ने था कि हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था। हम आरोपों से नहीं घबराते। मैं, हम पर लगे आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड