पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा का हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण का किया विरोध

By अंकित सिंह | Jul 02, 2021

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान भाजपा ने जमकर हंगामा मचाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा की ओर से राज्यपाल जगदीप धनकड़ के संबोधन का विरोध किया गया। चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर विपक्षी भाजपा के हंगामे की वजह से राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना भाषण बीच में ही समाप्त करना पड़ा। भाजपा विधायकों ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा किया और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।

सदन में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आज से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है और राज्यपाल के अभिभाषण में पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा के बारे में उल्लेख नहीं था इसलिए हम लोगों ने विधानसभा में प्रदर्शन किया। उनके अभिभाषण में कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीनेशन के बारे में भी उल्लेख नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार