भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, आप एकमात्र विकल्प: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी नगर निगम उपचुनावों से पहले बुधवार को कहा कि शहर में भाजपा शासित नगर निकायों में अव्यवस्था का आलम है और आम आदमी पार्टी (आप) ही एकमात्र विकल्प है। उत्तर दिल्ली नगर निगम के तहत आने वाले शालीमार बाग में एक रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने मुफ्त चौबीसों घंटे बिजली दी है। अच्छे स्कूल और अस्पताल दिये हैं। शालीमार बाग उन पांच वार्डों में शामिल है, जहां 28 फरवरी को उपचुनाव होंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भाजपा के तहत अव्यवस्था के शिकार हो गये हैं।’’ उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार के लिए वोट देने की अपील करते हुए यह कहा। यह सीट भाजपा के पार्षद की मृत्यु हो जाने के बाद रिक्त हुई है। शहर के तीन नगर निगमों के लिए उप चुनाव 28 फरवरी को होने हैं। इसके परिणाम की घोषणा तीन मार्च को की जाएगी। आप के अलावा, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी उपचुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति