भाजपा शासित राज्य हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा शासित राज्य ‘‘अंत्योदय’’ के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाह ने यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद यह बात कही।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लिया। मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित हैं और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल सके।

प्रमुख खबरें

US-Israel-Iran War LIVE: 8 दिन से जल रहा Middle East, Tel Aviv पर हमले के बाद Israel-US का अगला कदम क्या?

YSRCP ने Naidu सरकार को घेरा, कहा- Super Six के वादे झूठे, कर्ज में डूबा Andhra Pradesh

Yes Milord: कहीं भी नमाज पढ़ना धार्मिक अधिकार नहीं, रमजान में नमाज पढ़ने पर HC का बड़ा फैसला

Iran Shahed Drones ने कर दिया था US को परेशान, Merops System लगवा कर Trump ने कर दिया काम तमाम