भाजपा का ‘ऐक्सीडेंटल पीएम’ का प्रचार महज उसका राजनीतिक स्टंट: अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर’ फिल्म का प्रचार पार्टी का ‘महज राजनीतिक स्टंट’ तथा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कमतर पेश करने की ‘बदहवास’ कोशिश है। कई विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने इस फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करने पर पिछले हफ्ते भाजपा की निंदा की है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की पुस्तक पर आधारित एक राजनीतिक ड्रामा है। फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह और अक्षय खन्ना संजय बारु के किरदार में हैं। उसके ट्रेलर में सिंह को 2014 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति के शिकार के तौर पर दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: ...इसलिए मनमोहन कहलाए, 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'?

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डॉ. सिंह के सबसे मुखर आलोचक भी उनमें गलती नहीं ढूढ सकते। भाजपा आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को कमतर दिखाने की कोशिश में इस फिल्म को प्यादे की तरह इस्तेमाल कर रही है।’’  उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूरी आजादी मिली हुई थी और वह इस बात के गवाह हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह