भाजपा का आरोप, महाराष्ट्र मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के मंत्रालय का शपथ ग्रहण गैरकानूनी है क्योंकि यह निर्धारित प्रारूप के अनुसार नहीं हुआ। पाटिल ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने शपथ लेते समय अपने नेताओं और अन्य लोगों के नाम लिए जो प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है।

इसे भी पढ़ें: बाला साहेब ने जिन्हें पंचक कहा था, उद्धव ने उन्हीं के साथ सरकार बना ली

इस बीच, विधानसभा में नयी सरकार के अपराह्न दो बजे विश्वास मत के मद्देनजर शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस ने अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विश्वास मत के मद्देनजर विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यमंत्री का पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ टकराव के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने सरकार बनाई। भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। वहीं, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती।

प्रमुख खबरें

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट