विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का ''म्हारे सपनों का हरियाणा'', संकल्प पत्र से जुड़ी 10 बातें

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2019

कांग्रेस-इनेलो और स्वराज इंडिया पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प जारी कर दिया है। भाजपा ने 32 पेज के अपने संकल्प पत्र को 'म्हारे सपनों का हरियाणा' नाम दिया। इसमें किसान, गरीब वर्ग, युवा और खिलाड़ियों का भी ख्याल रखा गया है। वहीं नागरिक सुविधाएं बढ़ाने पर भी फोकस रखा गया है। भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राव इंद्रजीत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिये घोषणा पत्र जारी कर कहा कि यह समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।  आइए जानते हैं भाजपा के संकल्प पत्र से जुड़ी प्रमुख बातें। 

  • किसानों को तीन लाख रुपये तक ब्याज मुक्त फसल रिण, 25 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • हरियाणा को तपेदिक मुक्त बनाया जाएगा और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी।
  • तीन हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन, अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को बिना गारंटी के तीन लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।
  • हरियाणा में 2000 स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र स्थापित किये जाएंगे।
  • बीजेपी के संकल्प पत्र के मुताबिक सतलुज-यमुना लिंक यानि एसवाईएल के मुद्दे को जल्द से जल्द हल कराने की बात कही गई है।
  • हरियाणा के स्थानीय लोगों को 95 फीसदी से ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष लाभ दिया जाएगा।
  • 2022 तक सभी को पक्का घर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करने की बात भी कही गई है
  • जिस परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनके परिवारों की दो लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है।
  • राज्य के हर गांव में दैनिक बस सेवा सुनिश्चित करने का वादा किया है।
  • छात्राओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल