प्रियंका के दौरे पर BJP का तंज: कहा, गांधी परिवार के लिये पिकनिक है चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन की तलाश में गंगा यात्रा के लिये निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज करते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि गांधी परिवार के लिये हर चुनाव  पिकनिक  की तरह है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने  प्रियंका द्वारा नौका के जरिये गंगा की 100 किलोमीटर की यात्रा शुरू किये जाने का जिक्र करते हुए कहा, गांधी परिवार के लिये तो हर चुनाव पिकनिक की तरह है। उसके सदस्य यहां आते हैं और भाषण देकर चले जाते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे स्विट्जरलैंड या इटली रवाना हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा,  जैसे ही नये चुनाव की घोषणा होती है, गांधी परिवार का कोई नया सदस्य सामने आता है और खुद को जादुई नेता समझने लगता है। उन सम्मानित नेता (प्रियंका) ने पूर्व में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के लिये प्रचार किया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी को अपने घर में ही हार का मुंह देखना पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के जाल में फंसी जदयू, फुसलाकर हारी हुई सीटें थमाईं

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की प्रभारी प्रियंका ने सोमवार को प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह नाव पर सवार होकर प्रयागराज से वाराणसी के बीच करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। प्रियंका आज भदोही में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सुबह फिर वह अपनी यात्रा पर निकलेंगी।

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान