मध्य प्रदेश में चल रही ट्विटर के फॉलोवर्स की लड़ाई में हुआ नया खुलासा, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस के 48% फॉलोवर्स है फर्जी

By सुयश भट्ट | Jun 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही ट्विटर फॉलोअर्स पर सियासत शुरु हो गई है। ट्विटर पर एमपी बीजेपी से ज्यादा फॉलोअर्स कांग्रेस के हैं। कांग्रेस के फॉलोअर्स ज्यादा होने पर बीजेपी आईटी सेल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कांग्रेस के फॉलोअर्स को फर्जी करार दिया है। 

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में ट्विटर के फॉलोवर्स को लेकर हुई सियासी हलचल शुरू, बीजेपी आईटी प्रमुख शिवराज सिंह डाबी पर गिर सकती है गाज 

वहीं कांग्रेस के फर्जी फॉलोअर्स पाकिस्तान और अरब देशों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस की पोस्ट पर अधिकतर इन्हीं एकाउंट से रिट्वीट होते हैं। ट्विटर पर कांग्रेस के कुल फर्जी फॉलोअर्स 4,38,721 हैं। हज़ारो की संख्या में ऐसे अकाउंट है जिनके फॉलोअर्स 0 से 5 के बीच में है। इनके प्रोफाइल फोटो भी नहीं है। 

दरअसल यह जो फर्जी अकाउंट्स है वे एक भी ट्वीट नहीं करते हैं मात्र कांग्रेस की पोस्ट पर रिट्वीट की संख्या बढ़ाते हैं। कांग्रेस का बस चले तो इलेक्शन कमीशन को ही हटा दे और सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या पर ही उम्मीदवार को विजय घोषित कर दे।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने फूंका 2023 चुनाव के लिए शंखनाद,कहा- नई पीढ़ी के साथ विपक्ष पर करेंगे हमला 

दरअसल ट्विटर पर कांग्रेस ने बीजेपी को मात दे दी है। कांग्रेस के फॉलोअर बीजेपी से ज्यादा हैं। बीजेपी के ट्विटर में 7 लाख 82 हजार हैं। वहीं कांग्रेस के बीजेपी से तकरीबन डेढ़ लाख ज्यादा फॉलोअर हैं। कांग्रेस के 9 लाख 17 हजार फॉलोअर हैं।

प्रमुख खबरें

Raja Shivaji Movie Review | राजा शिवाजी- श्रद्धा और भव्यता का संगम, लेकिन सिनेमाई बारीकियों में कुछ कसर

CBI का बड़ा एक्शन: UAE से दबोचे गए दो भगोड़े, Kamlesh Parekh पर करोड़ों के Bank Fraud का आरोप

Hera Pheri के अधिकारों पर घमासान! Firoz Nadiadwala ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जबरन वसूली का आरोप

Axis Bank का बड़ा कदम! New Delhi में खुली Digital Locker Branch, जानें क्या है इसमें खास!