शीशमहल की हकीकत जनता के सामने आ रही, बीजेपी बोली- AAP का नेचुरल कैरेक्टर है अराजकता पैदा करना

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2025

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही भ्रष्टाचार के इस्मारक की हकीकत तार-तार होकर जनता के सामने आती जा रही है। आज जिस प्रकार का प्रदर्शन आप के नेता सदन व एक मंत्री के द्वारा हुआ, वे जितना भी प्रयास कर लें परंतु शीश महल जो अरविंद केजरीवाल की विलासिता का स्मारक है उसे बचा नहीं सकते। आप का नेचुरल कैरेक्टर है हमेशा अराजकता पैदा करना और इसलिए प्रधानमंत्री जी ने इन्हें 'आपदा' कहा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi election 2025: BJP इस दिन जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 10 जनवरी को होगी CEC की बैठक

दिल्ली में आचार संहिता लगने के साथ ही भ्रष्टाचार के स्मारक (शीश महल) की हकीकत जनता के सामने आती जा रही है। आज एक भोंडा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के नेता सदन संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा किया गया। ये जितना भी प्रयास कर लें, परंतु शीश महल, जो अरविंद केजरीवाल की विलासिता का स्मारक है, उसे बचा नहीं सकते। ये लाचारी है या बाजीगरी है, यह दिल्ली की जनता भलीभांति समझती है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi