मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजपा बोली- PM से नफरत करती है कांग्रेस, उनकी जान को जोखिम में डाला गया

By अंकित सिंह | Jan 05, 2022

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अब बड़ा बवाल शुरू हो गया है। भाजपा पूरी तरीके से कांग्रेस और पंजाब सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्मृति ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि पंजाब सरकार ने पीएम की सुरक्षा में चूक की है। प्रधानमंत्री के जान को जोखिम में डाला गया और पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल है। पंजाब पुलिस ने रूट क्लीयरेंस दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग प्रधानमंत्री से नफरत करते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत के इतिहास में आज पंजाब की पुण्य भूमि पर कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। जो लोग कांग्रेस में प्रधानमंत्री जी से घृणा करते हैं, वो आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रशासन की स्थिति ऐसी है कि एक सुरक्षा विवरण और रन जो कि एक राज्य प्रमुख द्वारा प्रशासनिक रूप से पालन किया जाने वाला एक प्रोटोकॉल है, को नष्ट कर दिया गया ताकि पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाया जा सके। PM की सुरक्षा का प्रबंध और रास्ते में किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है ऐसा आश्वासन पंजाब पुलिस ने PM के सुरक्षा दस्ते को दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा दस्ते को झूठ बोल गया? जिन लोगों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग किया, उन लोगों को प्रधानमंत्री की गाड़ी के पास तक किसने और कैसे पहुंचाया? 

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य