भाजपा ने गुजरात स्थानीय चुनाव में जीत पर कहा- पीएम मोदी पर लोगों का भरोसा, प्यार कायम है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत और कांग्रेस की हार का हवाला देते हुए कहा कि किसानों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कृषि कानूनों में सुधारों के लिए मतदान किया है और इस मुद्दे पर एवं एलपीजी की कीमत को लेकर विपक्ष की मुहिम को नकार दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत इस बात को रेखांकित करती है कि मोदी पर लोगों का भरोसा और प्यार बना हुआ है और उन्होंने कांग्रेस की नकारात्मक मुहिम को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर 4 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा पर जायेंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

जावड़ेकर ने कहा कि इन परिणामों का अर्थ है कि लोगों ने विकास के लिए मतदान किया और किसान सुधारों के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी मुहिम में पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए एलपीजी सिलेंडरों का अकसर जिक्र किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात को ‘‘बदनाम’’ करने की कोशिश की। उन्होंने गांधी के असम में दिए उस भाषण का जिक्र करते हुए यह बात की, जिसमें उन्होंने पूर्वी राज्य में चाय कर्मियों के कम वेतन के लिए गुजराती व्यापारियों पर निशाना साधा था।

भाजपा नेता ने कहा कि लोगों ने उनकी नकारात्मक मुहिम को नकार दिया है। जावड़ेकर ने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत से पहले उसने पिछले कुछ महीनों में देशभर में कई उपचुनावों एवं स्थानीय निकाय चुनावों और बिहार विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न चुनावों में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए लोगों के सहयोग को दर्शाता है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक और विपक्षी पार्टी के कई विधायकों के संबंधी भी गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में हार गए हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े