Jammu-Kashmir Elections के लिए BJP Sankalp Patra आतंकियों और अलगाववादियों पर करारी चोट है

By नीरज कुमार दुबे | Sep 06, 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए इंडी गठबंधन और अन्य स्थानीय दलों के घोषणापत्र में किये गये वादों को देखकर ऐसा लगता है कि यह लोग फिर से घाटी को बुरे दौर में ले जाना चाहते हैं जबकि भाजपा की ओर से आज जारी किये गये संकल्प पत्र में विकास और विकास की ही बात कही गयी है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ना किसी अलगाववादी को जेल से रिहा करने का वादा किया है ना ही कोई ऐसी बात कही है जिससे घाटी में आये सुधार को धक्का पहुँचे। यदि आप अन्य दलों और भाजपा के घोषणापत्र की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि अन्य दलों ने लोक लुभावन वादे कर सत्ता हासिल करने पर जोर दिया है जबकि भाजपा ने कश्मीर की समस्याओं का स्थायी हल निकालने और इसे दुनिया में पर्यटन का बड़ा हब बनाने की दिशा में काम करने की बात कही है। निर्णय जम्मू-कश्मीर की जनता को करना है।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Election: अमित शाह से कांग्रेस का सवाल, जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा?

जहां तक अमित शाह के संबोधन की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि आजादी के समय से ही हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर का ये भूभाग बहुत महत्वपूर्ण रहा है और आजादी के समय से ही हमने इस भूभाग को हमेशा भारत के साथ जोड़े रखने के लिए प्रयास किए। उन्होंने कहा कि पंडित प्रेमनाथ डोगरा से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत तक... ये पूरा संघर्ष पहले भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मानती है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि धारा 370 ही वो कड़ी थी जो कश्मीर के अंदर युवाओं को उनके हाथ में पत्थर और हथियार पकड़ाती थी। अमित शाह ने कहा कि 2014 तक जम्मू-कश्मीर पर हमेशा आतंकवाद और अलगाववाद की परछाईं रही। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे हमेशा जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करते रहे और सभी सरकारों ने एक प्रकार से तुष्टिकरण की पॉलिस्टिक्स से जम्मू-कश्मीर को डील किया। अमित शाह ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर और भारत का इतिहास लिखा जाएगा, 2014 से 2024 के कालखंड को स्वर्णिम अक्षरों से अंकित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hyundai ने 9.99 लाख रुपये में उतारी Bayon SUV, क्रेटा के साथ मिलकर बड़ी बिक्री का लक्ष्य

Arunachal Pradesh में झड़प की खबरों पर China की सफाई, कहा सीमा समझौतों का सख्ती से हुआ पालन

Delhi Police ने 30 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 7 आरोपी अरेस्ट

PM Modi पर बयान के बाद देशभर में BJP का विरोध, Rahul Gandhi और Kharge से माफी की मांग की