भाजपा जो कहती है उस काम को पूरा करती है: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

बीकानेर। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने  गरीबी हटाओ  के नाम पर जनता को गुमराह किया है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, राजीव गांधी ने भी यही नारा दिया। इसके बाद मनमोहन सिंह की सरकार के समय में इसे दोहराया गया। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छह हजार रुपये में गरीबी हटाने का वादा कर रहे हैं।

इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस के नेताओं ने जनता को गुमराह करने का काम किया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार जो कहती है उस काम को पूरा करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों का समर्थन करना बंद नहीं करेगा तो पाकिस्तान का पानी बंद करने पर भी हमें विचार करना होगा और ये करने की ताकत हमारी सरकार में है।’’

प्रमुख खबरें

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील

CM Mohan Yadav ने Jabalpur में कांवड़ियों पर बरसाए फूल, दिया भक्ति का संदेश