महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन बनाएगा सरकार, संजय राउत बोले- ‘50-50’ के फॉर्मूले पर होगा काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार उनकी पार्टी और भाजपा की होगी तथा चुनाव पूर्व निर्धारित‘50-50’ के फॉर्मूले पर काम होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, राकांपा और कांग्रेस 2014 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी पर जनता ने लगाई मुहर, PM की तरह रिजल्ट से पहले पहुंचे थे केदारनाथ

राज्य में कांग्रेस और राकांपा के 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के भी मजबूत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने ‘‘अनुभव का इस्तेमाल’’ किया और राज्य में विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया जिससे विपक्षी दल को कुछ सफलता मिली। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘लेकिन हम अच्छी संख्या में सीट जीत रहे हैं।’’ सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले के राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल से पिछड़ने पर राउत ने कहा कि भोसले को ‘‘हार का सामना करना था।’’ भोसले हाल में राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द