भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों को लेकर बनी बात, 144 और 126 का तय हुआ फॉर्मूला

By अनुराग गुप्ता | Sep 27, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच गठबंधन हो गया है। आपको बता गें कि भाजपा प्रदेश की 144 सीटों पर जबकि शिवसेना 126 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बाकी की सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस गठबंधन से खुश हैं और बताया गया कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन जीत दर्ज करता है तो उपमुख्यमंत्री का पद शिवसेना को दिया जाएगा। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि नवरात्रि के पहले सप्ताह भाजपा और शिवसेना अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

प्रमुख खबरें

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात

मणिपुर हिंसा के 24,000 पीड़ित परिवारों को अब तक क्यों नहीं मिला लाभ? Supreme Court ने Justice Mittal Committee से मांगी रिपोर्ट