शरद पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फिर शुरू हुई भाजपा-शिवसेना के बीच बातचीत

By अनुराग गुप्ता | Nov 06, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब महाराष्ट्र से जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है। आपको बता दें कि शरद पवार ने भाजपा और शिवसेना से कहा कि वह प्रदेश में जल्द से जल्द सरकार का गठन करें। साथ ही अपने रुख पर अडिग रहते हुए उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर काम करेगी।

इसी बीच आरएसएस के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जल्द ही महाराष्ट्र से अच्छी खबर मिल सकती है। ज्ञात हो तो मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी और सरकार बनवाने के लिए मदद भी मांगी थी। जिसके बाद आज एक बार फिर से शिवसेना के गरम तेवर देखने को मिले।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर जो सहमति बनी थी, उसी पर गठबंधन हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा से न कोई नया प्रस्ताव मिला है और न उन्हें भेजा गया है। लेकिन अब जो खबरें मिल रही हैं उनके मुताबिक एक बार फिर से भाजपा और शिवसेना के बीच बातचीत शुरू हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच गडकरी से मिले अहमद पटेल, बोले- किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा

दरअसल, शिवसेना ने भाजपा से कहा था कि उन्हें या तो मुख्यमंत्री पद दे दिया जाए या फिर 50-50 फॉर्मूले के तहत ढाई-ढाई साल मिलकर सरकार चलाई जाए। जिसको लेकर भाजपा ने कोई जबाव नहीं दिया था। गौरतलब है कि 9 नवंबर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा, जिससे पहले राज्य को अपना मुख्यमंत्री मिल जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant