PM के भाषण पर बरसे सिसोदिया, बोले- भाजपा का नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये भाषण को ‘जुमलाबाजी’ करार दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मोदी कोई भी पांच विकास कार्य नहीं गिना पाए जो उनके दिल्ली के सात सांसदों ने किये हों।

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मोदीजी, आप जुमलापंती की पांचवीं राजनीतिक परंपरा का जिक्र करना भूल गये। पंद्रह लाख, पूर्ण राज्य का दर्जा, आतंकवाद एवं कालाधन रोकने का वादा सभी जुमले साबित हुए। भाजपा का असली नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए