बीजेपी ने मणिपुर चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग के समझौते पर किया हस्ताक्षर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

इंफाल । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के कई सदस्यों के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले उनके पाला बदलने को रोकने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के इन सदस्यों में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले की केसामथोंग सीट और काकचिंग जिले की सुगनु सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सी. विजय ने बताया , ‘‘पार्टी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में कई संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि वे (संभावित उम्मीदवार) बदलते राजनीतिक परिदृश्य में अपना पाला नहीं बदल सकें।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन