Student Protest पर Congress की विरोधाभासी नीति, Jharkhand में लाठीचार्ज पर BJP ने मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2026

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पड़ोसी राज्य में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की। भाजपा ने कांग्रेस पर छात्र आंदोलनों को लेकर ‘‘दोहरा मापदंड’’ अपनाने का आरोप लगाया। झारखंड में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

क्या झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्र देश के छात्र नहीं हैं?’’ उन्होंने कहा कि राजनीतिक सुविधा के अनुसार अपना रुख बदलना विपक्ष की विरोधाभासी नीति को उजागर करता है। मिश्रा ने संसद में विपक्ष द्वारा किए जा रहे व्यवधान को लेकर भी आलोचना की और दावा किया कि विपक्ष ने करीब 15 दिनों तक सदन की कार्यवाही बाधित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ‘‘संसद बहस, विचार-विमर्श और समाधान तलाशने का मंच है। सरकार सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष में सरकार के जवाब को सुनने की क्षमता और धैर्य भी होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल