झारखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल और हरियाणा की राजनीति पर भाजपा प्रवक्ता Prem Shukla ने स्पष्ट किया पार्टी का स्टैंड

By Prabhasakshi News Desk | Sep 28, 2024

विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में पहुंची प्रभासाक्षी की टीम ने झारखंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की राजनीति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला से बात की।

बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने दावा किया कि कांग्रेस के असंध विधानसभा सीट से उम्मीदवार शमशेर सिंह जोगी ने कांग्रेस की वैचारिक मानसिकता को देश के सामने उजागर किया है। क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस की हमेशा से यही नीति रही है कि पहले अपना घर भरो, उसके बाद अपनों का और अगर अंत में कुछ बच जाता है, तो वह देश की जनता की भलाई में लगाओ। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लूट की छूट करने की राजनीति पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लुटरों का सरगना करार देते हुए कहा कि इसी वजह से गांधी ने सबसे पहले शमशेर सिंह के लिए चुनावी प्रचार करना उचित समझा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा को औने-पौने दामों पर करोड़ों की ज़मीन बांट दी थी और इस मामले का इस चुनाव में खुलासा ना हो इसी वजह से प्रियंका गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार करने नहीं आ रही हैं। 

इसके अलावा कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर सिद्धरमैया अपने पद से इस्तीफा देते हैं। तो, इसके बाद कांग्रेस के राहुल गांधी समेत सभी दिग्गज नेताओं से इस्तीफा मांगा जाएगा क्योंकि वे सभी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपी को लेकर तुरंत ही पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन यह लोग भ्रष्टाचारी हैं और पद से इस्तीफा नहीं देंगे। प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन वाली सरकार के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर डेमोग्राफी बदली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनजातीय महिलाओं के साथ बांग्लादेशी और रोहिंग्या लव जिहाद करके जनजातीय समाज की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं और इसे बढ़ावा देने में सबसे प्रमुख हाथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ही है।

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार में एक विशेष समुदाय द्वारा खाने में मिलाये जा रहे मूत्र और थूक की घटनायें लगातार बढ़ रहीं हैं और इसीलिए सरकार ने मजबूरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला अपनाते हुए राज्य में सभी दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों पर नाम चश्पा करना अनिवार्य कर दिया है। आंध्र प्रदेश में छिड़े प्रसादम विवाद को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम शुक्ला ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर हमला बोला और दावा किया कि उनकी आस्था तिरुपति बालाजी में नहीं है। इसीलिए उनको प्रसाद में हुई गड़बड़ी के कारण देश के सामने कान पड़कर माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी नेता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह 420 के एक मामले में जमानत पर बाहर हैं। साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी उनके पासपोर्ट को लेकर नोटिस पहले ही जारी कर रखा है।

प्रमुख खबरें

होटलों की जगह बौद्ध मठों में छुट्टियां, खूब पसंद आ रहा Monastery Stay का नया ट्रेंड

New Zealand Election: त्रिशंकु स्थिति के बीच Christopher Luxon संभालेंगे कार्यवाहक सरकार

बस्तर में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, दिमागी नक्सल वाले बयान पर सपा का पलटवार

Tata Steel के Q2 Results के बाद Muhurat Trading में शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा उछले