कर्नाटक में भाजपा ने शुरू की नए सीएम की तलाश, इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा !

By अंकित सिंह | Jul 17, 2021

उत्तराखंड के बाद भाजपा के लिए एक बार फिर से कर्नाटक चुनौती बनने जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि शर्तें पूरी होने पर वह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद आज उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई है जबकि कुछ देर में वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर भाजपा ने भी कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री की तलाश को शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर बीएस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बिल्कुल भी नहीं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की