भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया मतदाताओं के प्रति आभार, कहा महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी के लिए अभिनंदन

By दिनेश शुक्ल | Nov 03, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भारी संख्या में मतदान के लिए प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। प्रत्येक आयु वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और एक घंटे का अतिरिक्त समय समाप्त होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोग मतदान के लिए कतारों में दिखाई दिये। शर्मा ने कहा कि मतदान के प्रति मतदाताओं का यह उत्साह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दिखाता है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी के लिए मतदाताओं का अभिनंदन करती है और उनकी आभारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर