बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर पीएम और एएम का जताया आभार

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बढ़ोत्तरी की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में यह अभूतपूर्व निर्णय है।  

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय में केन्द्र द्वारा खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में 62 प्रतिशत तक की गई वृद्धि किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं। खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों को लाभ होगा और उनकी मेहनत की सही कीमत मिलेगी। इससे फसलों के विविधीकरण और दलहन-तिलहन का उत्पादन भी बढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडल समिति ने कृषि उपज की सरकारी खरीद, सीजन 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दे दी। बीते साल की तुलना में सबसे ज्यादा तिल यानी सेसामम (452 रूपये प्रति क्विंटल) और उसके बाद तुअर व उड़द (300 रूपये प्रति क्विंटल) के एमएसपी में बढ़ोत्तरी की सिफारिश की गई। मूंगफली और नाइजरसीड के मामले में, बीते साल की तुलना में क्रमशः 275 रूपये और 235 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी, कपास, रामतिल, तिल, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, मूंग, रागी, ज्वार और सामान्य धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से बचाव और टीकाकरण पर कृषकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन

इसी प्रकार ज्वार (मालदंडी) पर 51 प्रतिशत, धान (ग्रेड ए) पर 52 प्रतिशत, तुअर पर 62 प्रतिशत और बाजरा पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 85 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।  केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए इस फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश के किसानों को बधाई दी है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश