By Prabhasakshi News Desk | Oct 02, 2024
हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम पूरे राज्य का दौरा कर रही है। भ्रमण के दौरान हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने पानीपत शहरी विधानसभा सीट पर ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार गौतम से बात की। इस दौरान ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में समाज के कुल 12 लोगों को टिकट देकर ब्राह्मण समाज का मान सम्मान बढ़ाया है और बीजेपी की ही लहर पूरे हरियाणा राज्य में बनी हुई है।