कृषि कानूनों पर बोले अजित सिंह, भाजपा समर्थक किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा और रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं। सोरम गांव के दौरे पर आये सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है। 

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान का विरोध ! भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच हुई झड़प, तीन जख्मी 

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। सरकार ने उसके बाद किसानों का रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड भी लगवा दिए। यहां तक कि किसान समुदाय का अपमान करने के लिए प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा।’’ रालोद नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और किसान समुदाय का केवल अपमान कर रही है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana