बंगाल में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ भाजपा ने रैलियां निकालीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

कोलकाता, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध में पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को रैलियां निकालीं और कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शीर्ष नेता सलाखों के पीछे होंगे। बीरभूम जिले के बोलपुर में एक विरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट टीएमसी सरकार ने अपने खजाने को भरने के लिए राज्य को लूटा है। मजूमदार ने कहा, “ पश्चिम बंगाल इस समय आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार देख रहा है। वह दिन दूर नहीं जब सत्ताधारी दल के सारे शीर्ष नेता सलाखों के पीछे होंगे।मुख्यमंत्री को तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।”

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को खराब किया है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा बेबुनियाद इल्जाम लगाकर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “ हमने बहुत स्पष्ट कर दिया है कि हम भ्रष्टाचार या अन्य गलत कामों से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन भाजपा निराधार आरोप लगाकर हमारी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।” पार्टी ने कहा कि उन्हें पार्टी की सलाह है कि शीशे के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम