मानवाधिकार पर बोलते-बोलते हामिद अंसारी ने खड़ा किया विवाद, भाजपा ने दिया करारा जवाब

By अनुराग गुप्ता | Jan 27, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हमने उन प्रवृत्तियों और प्रथाओं के उद्भव का अनुभव किया है, जो नागरिक राष्ट्रवाद के सुस्थापित सिद्धांत को लेकर विवाद खड़ा करती हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक नई एवं काल्पनिक प्रवृति को बढ़ावा देती हैं। 

अमेरिकी सासंदों ने कही यह बात

इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ-साथ अमेरिका के चार सांसद भी शामिल हुए और उन्होंने भी मानवाधिकारों को लेकर अपनी चिंता जताई। अमेरिकी सांसद जेमी रस्किन ने कहा कि भारत में धार्मिक अधिनायकवाद और भेदभाव के मुद्दे पर बहुत सारी समस्याएं हैं। इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत हर किसी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता, स्वतंत्रता, बहुलवाद, सहिष्णुता और असहमति का सम्मान करने की राह पर बना रहे।

वहीं भारत विरोधी बातें करने वाले डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के ने कहा कि एक ऐसा माहौल बना है, जहां भेदभाव और हिंसा जड़ पकड़ सकती है। हाल के वर्षों में हमने ऑनलाइन नफरत भरे भाषणों और नफरती कृत्यों में वृद्धि देखी है। इनमें मस्जिदों में तोड़फोड़, गिरजाघरों को जलाना और सांप्रदायिक हिंसा भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा को झटका, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत कांग्रेस में हुए शामिल 

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने पूर्व उपराष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी को फायदा पहुंचाने का काम किया। उनके नेतृत्व वाली सरकार भारत में सभी लोगों के हितों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में ऐसा कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ है जिसमें देखा गया हो कि कौन हिंदू है, कौन मुस्लिम, कौन बौद्ध, कौन ईसाई। इसी बीच उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेशी मंच पर जाकर हिन्दुस्तान को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र