BJP ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- रोजगार समाप्त करने पर लगी झारखंड सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

रांची। भाजपा ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त जब केंद्र सरकार ने रोजगार बढ़ाने का संकल्प लिया है उस समय राज्य सरकार लगातार रोजगार समाप्त करने पर उतारू है। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने अनुबंध पर रखे लेखा लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हजारों युवाओं की सेवाओं को 30 जून से समाप्त करने का आदेश दिया है। जबकि इस समय केंद्र सरकार यह कह रही है की निजी संस्थानों से भी लोगों को नहीं निकाला जाना चाहिए। इसके उलट राज्य सरकार अनुबंध पर रखे कर्मियों को नौकरी से निकाल कर अन्याय कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े