हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य ‘मिशन 75’: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

चंडीगढ। हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतने से उत्साहित भाजपा कुछ महीनों में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतने की रणनीति तैयार कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है जिनका एकमात्र मकसद सत्ता हथियाना है।

उन्होंने कहा,‘‘हम मिशन 75 सीट की रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से यह बात कही।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा