Katihar Assembly Seat: कटिहार सीट पर दांव पर लगी BJP के तारकिशोर प्रसाद की प्रतिष्ठा, दिलचस्प हुआ मुकाबला

By अनन्या मिश्रा | Nov 08, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों 06 नवंबर और 11 नवंबर को संपन्न कराया जाएगा। वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इसके मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। वहीं इस बार के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी और जन सुराज पार्टी जैसे नए दल भी ताल ठोक रहे हैं। जिस कारण बिहार चुनाव का यह मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो या है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें में से एक सीट कटिहार है। कटिहार विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होने हैं।

इसे भी पढ़ें: Bettiah Assembly Seat: बेतिया सीट पर वापसी को बेकरार है कांग्रेस, इन उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर

पिछले चुनाव का इतिहास

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इस दौरान तारकिशोर ने आरजेडी के डॉ राम प्रकाश महतो को शिकस्त दी थी। बता दें कि साल 2005 से कटिहार विधानसभा सीट से लगातार तारकिशोर प्रसाद जीत हासिल करते आ रहे हैं।

बिहार की इस विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहां पर कांग्रेस, भाजपा और आरजेडी जैसी पार्टियों का दबदबा रहा है। लेकिन पिछले कई चुनावों से इस सीट से भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही है। भाजपा के तारकिशोर इस सीट के सबसे प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। क्योंकि वह लगातार 2005, 2010, 2015 और 2020 में इस सीट से विधायक चुने गए हैं।

प्रमुख खबरें

Ujjain Land Scam: कांग्रेस का CM मोहन यादव पर बड़ा आरोप, परिवार ने खरीदी 111 एकड़ जमीन

UN की बैठक में China-Pakistan को भारत का करारा जवाब, कहा- Kashmir हमारा आंतरिक मामला है

Ketan Agarwal Murder | उन्हें शुरू से ही सब पता था, पुणे के बिज़नेसमैन के पिता को शक, बेटे के मर्डर में मंगेतर Siya Goyal का परिवार भी शामिल

Ram Mandir चंदा विवाद: Bhupesh Baghel का बड़ा आरोप, Ghazni जैसी लूट मचाई जा रही