Rahul Gandhi पर BJP का तंज, जो लाल चौक पत्थरबाज़ों का गढ़ था, वहां आइसक्रीम खा रहे हैं, मोदी जी का धन्यवाद कीजिए

By अंकित सिंह | Aug 22, 2024

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल शाम श्रीनगर के अहदूस रेस्तरां में अपने सहयोगियों के साथ रात्रि भोज किया और बाद में लाल चौक पर आइसक्रीम का आनंद लिया। अहदूस को शहर के प्रसिद्ध रेस्तराओं में से एक माना जाता है, जो कश्मीरी 'वज़वान' विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। यात्रा के दौरान, होटल के चारों ओर व्यापक सुरक्षा तैनात की गई थी, जहाँ से झेलम नदी का नज़ारा दिखाई देता है

इसे भी पढ़ें: खरगे और राहुल श्रीनगर से शुरू करेंगे जम्मू कश्मीर का दो दिवसीय दौरा

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी वे आतंकवादियों को महामंडित करते थे... यासीन मलिक जैसे हत्यारों के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजा जाता था। उन्होंने सवाल किया कि जनता जानना चाहती है कि आपका आतंकवाद पर क्या रुख है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का जो संकल्प है उसके बारे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश की जनता को बताना चाहिए... कांग्रेस पार्टी का 370 के बारे में क्या रुख है, यह भी उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या जम्मू-कश्मीर की जनता का अधिकार वे फिर से छीनना चाहते हैं? नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के काम की देन है कि वे(राहुल गांधी) कल रात में लाल चौक पर जाकर खाना खा सके हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!