कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

हासन। कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई 17 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ गई। बिक्री कर बढ़ने से पेट्रोल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। विजयेंद्र ने पार्टी के हासन जिला मुख्यालय में कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री से बिक्री कर बढ़ाने के फैसले को तत्काल वापस लेने का आग्रह करते हैं। कल हमने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं और जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, हम चुप नहीं बैठेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: सुलतानपुर में गंगा दशहरा पर स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के राजस्व सृजन और राजकोषीय स्थिति की समीक्षा की और इस संबंध में निर्णय लिया। वह वित्त मंत्री का भी अतिरिक्त प्रभार निभा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लोकसभा चुनाव के नतीजों के कुछ दिनों बाद हुई है। लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कर्नाटक में 28 में से 19 सीट मिलीं, जिनमें भाजपा को 17 और जनता दल (सेक्युलर) को दो सीट शामिल हैं। राज्य की सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी ने नौ सीट पर जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

JeM Headquarters Rebuilt: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह मरकज सुभान अल्लाह फिर हुआ तैयार

Devendra Fadnavis बोले Nagpur में, संविधान और लोकतंत्र की ताकत से आम आदमी बनता है CM

Kazakhstan Election में मतदान शुरू, राष्ट्रपति Tokayev की सत्ता पर पकड़ होगी मजबूत

Manipur में Assam Rifles काफिले पर 2021 के हमले का मुख्य आरोपी PLA उग्रवादी गिरफ्तार