बरेली में अमित शाह के रोडशो में उमड़ी भारी भीड़, बोले- 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा को फिर मिलेगी सत्ता

By अनुराग गुप्ता | Dec 31, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को बरेली में रोड शो किया। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग उमड़े, सड़कें पूरी तरह से भरी रहीं। इसी बीच गृह मंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते थे कि 'मंदिर वही बताएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे'। ऐसे में अब यह देखना है कि क्या वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोक पाते हैं। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख अमित शाह ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और समर्थन से पता चलता है कि 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने सपा के झंडे को बताया अराजकता का प्रतीक, बोले- 2017 से पहले किसान बदहाल था

इससे पहले संतकबीरनरगर में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने अखिलेश यादव को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू आपकी दूसरी पीढ़ी भी आ जाएगी तो भी न अनुच्छेद 370 वापस आने वाली है, न ट्रिपल तलाक वापस आएगा। उन्होंने कहा कि आज जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड (छापा) हो रही है तो इनके पेट में उबाल आ रहा है। आज ठेले भर भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं और समाजवादी इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल