By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 09, 2026
तिरुवनंतपुरम, नौ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए जाने के बीच उनकी पार्टी विधानसभा के आगामी सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी। कांग्रेस समेत कई दल मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाएगी।
यह मुद्दा मुझसे, वी. मुरलीधरन, गोपकुमार (तीनों भाजपा विधायक) और अन्य 137 विधायकों से जुड़ा है।’’ चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन से सदन में इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर यह अवैध है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।