भाजपा ने दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद की समीक्षा बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिये शुक्रवार को सिलसिलेवार बैठकें कीं। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। बैठकों में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महासचिवों अरुण सिंह और अनिल जैन और दिल्ली इकाई के संगठन सचिव सिद्धार्थन ने शिरकत की। बैठकें देर शाम तक चल सकती हैं। बैठकों में पार्टी उम्मीदवारों, पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने भी शिरकत की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मतदाताओं ने BJP की जीत के डर से AAP को चुना: राजीव शुक्ला

पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों के दौरान मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार की मुफ्त योजनाओं और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दों को सही ढंग संभाल नहीं पाई। इससे पहले मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने किया भाजपा को सावधान, कहा- बिहार में नहीं चलेगा नफरत भरा बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा के खाते में केवल आठ सीटें आईं।आम आदमी पार्टी से पहले दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस इन चुनावों में खाता भी नहीं खोल सकी।

इसे भी देखें: BJP और कांग्रेस की योजनाओं का लाभ उठाने वाले भी हैं मुफ्तखोर !

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा