BJP देशभर में एक लाख हेल्थ वॉलेंटियर्स को मेडिकल डिवाइस ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दिलवाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में चलाए गए सेवा कार्यों की दो दिनों तक चली बैठक में समीक्षा करने के बाद भाजपा ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में वह चिकित्सीय उपकरणों और अन्य आवश्यक संबंधित सेवाओं में सहयोग देने के लिए देश भर में एक लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की फौज तैयार करेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पार्टी द्वारा चलाए गए ‘‘सेवा ही संगठन’’ कार्यक्रम और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर महासिचवों व विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक बुलाई थी। नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में नेताओं ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में पार्टी के सभी आठों महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष के अलावा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद नड्डा और संतोष सभी महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पहुंचे। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला हुआ कि पार्टी देश भर में एक लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी ताकि वह वेटिलेटर्स और उन्य आवश्यक उपकरणें का संचालन कर सकें। ऐसे स्वयंसेवकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश