पहली बार कटा आडवाणी का नाम, लिस्ट में खंडूरी का नाम भी नहीं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बी सी खंडूरी जैसे वयोवृद्ध नेताओं को भाजपा द्वारा उनकी लोकसभा सीटों से टिकट नहीं दिये जाने से ऐसा लगता है कि पार्टी ने चुनावी राजनीति से अपने कई पुराने दिग्गजों को दूर रखने का फैसला कर लिया है। पार्टी नेतृत्व के ऐसे कदम की संभावना के मद्देनजर कलराज मिश्र और भगत सिंह कोशियारी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: प्रमोद तिवारी बोले- महेन्द्रनाथ पांडेय भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए लाईन लगाएंगे

पार्टी के एक अन्य वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी, जो 2014 में कानपुर से जीते थे, का राजनीतिक भाग्य अनिश्चित है क्योंकि पार्टी ने बृहस्पतिवार को जारी पहली सूची में इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने कहा कि अभी यह संभावना नहीं है कि जोशी को आम चुनाव में उतारा जाएगा। 91 वर्षीय आडवाणी 1998 से गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह अब इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी