BJP ने अगले लोकसभा चुनाव में 2014 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2018

नयी दिल्ली। भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए 2014 से अधिक बहुमत से सरकार बनाना सुनिश्चित करने के लिये काम करने का संकल्प लिया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह संकल्प लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक में ‘‘अजेय भाजपा’’ के नारे को अंगीकार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा के लिये भाजपा ने विशेष जोर लगाने की प्रतिबद्धता जतायी।

उन्होंने बताया, ‘भाजपा को पूरा भरोसा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी।’ राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana