MP में प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है भाजपा, कांग्रेस ने कहा- नहीं होगी सफल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा राज्य में प्रजातंत्र का चीरहरण करके सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन सफल नहीं होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी वाले संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आयाराम, गयाराम ही अब मध्य प्रदेश में भाजपा का एकमात्र रास्ता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में है, लेकिन करोड़ों रूपये की बोली लगा विधायकों का ईमान खरीदने का षडयंत्र किया जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार, चव्हाण बोले- हम ढूंढ रहे एंटीबायोटिक

उन्होंने कहा कि भाजपाई जान लें कि वे अपने कुत्सित मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं।  सुरजेवाला ने दावा किया कि  भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण कर सत्ता की भूख मिटाना चाहती है। मध्य प्रदेश में माफिया हारेगा - भाजपा हारेगी - जनादेश जीतेगा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा खरीद-फरोख्त करने की बजाए, सदन के पटल पर बहुमत से क्यों भाग रही है? 

इसे भी देखें: एमपी में कांग्रेस विधायकों की हार्स ट्रेंडिंग

प्रमुख खबरें

Maharashtra : नवी मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान 4,000 पुलिसकर्मी बंदोबस्त ड्यूटी पर रहेंगे

Andhra Pradesh: चुनाव बाद हिंसा को लेकर EC का बड़ा एक्शन, पलनाडु और अनातपुर के पुलिस प्रमुख निलंबित

विशाखापत्तनम जासूसी मामले में NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, पाक जासूसी नेटवर्क को गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

Reliance Industries, ITC के शेयरों में खरीदारी से हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा, निफ्टी में 62 अंक की तेजी