कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार, चव्हाण बोले- हम ढूंढ रहे एंटीबायोटिक

bjps-behaviour-more-worrying-than-coronavirus-says-chavan
[email protected] । Mar 5 2020 9:48AM

महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भगवा दल का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है और कांग्रेस इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भगवा दल का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है और कांग्रेस इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के भाजपा के प्रयासों के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है क्योंकि कमलनाथ ‘‘बेहद सक्षम’’ मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर थोराट-चव्हाण में घमासान, सोनिया तक पहुंची बात

वहीं, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि इस तरह की ‘‘ओछी’’ टिप्पणियां करना चव्हाण जैसे नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है। बीती देर रात मध्य प्रदेश में हुए राजनीतिक ड्रामा में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा राज्य सरकार को गिराने की साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गई। चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है। इसलिए सावधानी बरती जानी चाहिए। हम इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’

इसे भी देखें: एमपी में कांग्रेस विधायकों की हार्स ट्रेंडिंग 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़