Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में कमजोर पड़ रही भाजपा, बगावत के सुर से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By अनन्या मिश्रा | Sep 13, 2024

हरियाणा में 05 अक्तूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में मतदान के लिए अब 4 सप्ताह से भी कम का समय बचा है। ऐसे में राज्य की सभी मुख्य राजनीतिक पार्टियां पूरे जोश के साथ चुनावी रण में हैं। वहीं भाजपा भी हरियाणा में अपनी पैठ बनाने की जुगत में जुटी है। लेकिन राज्य में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को कमजोर आंका जा रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा सिर्फ 5 सीटें जीत सकी थी। वहीं 5 सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती थी।

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं Israna से विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार Krishna Lal Panwar

हालांकि भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि जेजेपी और आईएनएलडी जैसे दलों के उतरने से जाट वोटबैंक बट जाएंगे। भले ही जाट वोटबैंक बड़े पैमाने पर एकजुट हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर बिरादरी का प्रत्याशी मैदान में उतारने का असर साफ दिखता है। इसलिए भाजपा को ऐसी कई सीटों पर उम्मीद की किरण दिख रही है। रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम और अंबाला व कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी आबादी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को खुद के बलबूते पर बहुमत मिलने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है। लेकिन भाजपा के पहले नंबर की पार्टी बनने के अब भी चांस हैं। इसके अलावा राज्य में पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं के भी नाम सामने आ रहे हैं, जो टिकट न मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। ऐसे में यह इस बात का सबूत है राज्य में पार्टी कमजोर पड़ रही है। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा वैसे भी बैकफुट पर थी। ऐसे में पार्टी में जान भरने के लिए 14 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा

भारत की सीक्रेट डील, 3.5 अरब में खरीद रहा जासूसी विमान

PoK पर जिसका डर था पाकिस्तान ने वही कर डाला, सेना का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू!