देश में 'तुगलकी राज' चला रही भाजपा, किसी के पास नहीं है स्वतंत्रता का अधिकार: ममता बनर्जी

By अनुराग गुप्ता | May 19, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झाड़ग्राम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में तुगलकी राज चला रही है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर सारे अधिकार खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी के भी पास स्वतंत्रता का अधिकार नहीं है, भाजपा ने सारे अधिकार ख़त्म कर दिए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मां माटी मानुष की पार्टी है... ये भाजपा की पार्टी नहीं है। भाजपा तो देश में 'तुगलकी राज' चला रही है, केंद्रीय एजेंसी के जरिए भाजपा 'तुगलगी कांड' चला रही है। किसी के भी पास स्वतंत्रता का अधिकार नहीं है, भाजपा ने सारे अधिकार ख़त्म कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण संस्थानों में भाजपा के लोगों के अलावा कोई भी नहीं जा सकता। मैं धीरे-धीरे चैप्टर खोलूंगी जोकि मैंने अभी तक नहीं खोला। किसी की गलती पर उन्हें सही किया जाता है...। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया से सही करने की ज़रुरत है लेकिन बल के आधार पर अगर भाजपा सोचेगी कि वे तृणमूल कांग्रेस को झुका देंगे तो ऐसा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: 'नजर रखें, सुरक्षा दें और कुछ मिठाइयां-फल भी भेजें', संघ प्रमुख के बंगाल दौरे को लेकर ममता ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश 

इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि झाड़ग्राम जिले में लोग माओवादी के नाम से पोस्टर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि जिले में कोई माओवादी नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि माओवादियों के नाम वाले पोस्टर हाल में जंगलमहल में कई स्थानों पर दिखाई दिए, जहां कभी चरमपंथी सक्रिय हुआ करते थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कुछ पोस्टरों की विश्वसनियता की जांच की है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन